चंदौली SDM की
मां बोलीं- अफसर बहू ने तेजाब फेंकाः 40 लाख के जेवर ले गई; कहती थी-सास-ससुर को वृद्धाश्रम भेज दो
चंदौली में SDM पति-पत्नी अनुपम मिश्रा और दिव्या ओझा का घरेलू विवाद उलझता जा रहा है। दिव्या के पिता ने एफआईआर में अनुपम पर नपुंसक होने के आरोप लगाए हैं। SDM अनुपम मिश्रा की मां शशि मिश्रा से दैनिक भास्कर ने बात की। इस दौरान शशि मिश्रा ने कई चौंकाने वाले दावे किए।
उन्होने बताया- बेटे अनुपम ने लव मैरिज की थी। दहेज की तो कोई बात ही नहीं है। उल्टा हमने लाखों के जेवर और कार बहू को दी। दिव्या हमारे साथ मारपीट करती थी। उसने मेरे ऊपर तेजाब फेंका था। रही बात नपुंसक होने की, तो 6 साल साथ रहने के बाद उसे पता चला कि पति नपुंसक है?