logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री राम जन्मभूमि मंदिर शिखर पर समारोह पूर्वक हुआ सूर्य ध्वजा आरोहण

श्री राम जन्मभूमि मंदिर शिखर पर समारोह पूर्वक हुआ सूर्य ध्वजा आरोहण

अयोध्या धाम



नवरात्रि अष्टमी पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर स्थित सूर्य मन्दिर पर विधि विधान पूर्वक ध्वज का आरोहण किया गया। भगवा रंग के इस ध्वज पर 'ऊं' अंकित है।
मन्दिर के प्रवेश द्वार से बाएं परकोटा के नैऋत्य कोण पर स्थित सूर्य मन्दिर के उन्नीस फिट सात इंच ऊंचे ध्वज दंड पर 9 फिट तीन इंच लंबाई (लहर) वाले ध्वज की चौड़ाई ( लपेट) चार फिट सात इंच है।
ध्वजारोहण समारोह में महंथ वैदेही वल्लभ शरण जी महाराज बावन जी मंदिर, महंथ देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज दशरथ महल, महंथ रामचरणदास जी रंग महल, जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य जी महाराज अशर्फी भवन, स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज, महंत रामानुजशरण ब्रह्मचारी जी सीताकांत सदन, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा, गोपाल नागरकट्टे, एसपी सुरक्षा राम जन्मभूमि बलरामाचारी दुबे, राजकुमार दास जी अधिकारी श्री राम वल्लभा कुंज, जगदीश आफ़ले, तीर्थ क्षेत्र भवन सह प्रभारी प्रद्युम्न सिंह आदि सम्मिलित रहे।



5
137 views

Comment