logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सम्राट अशोक महान के 2330वें जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, युवाओं ने दिखाया संगठन का दम

हरदोई (संडीला)। अखंड भारत के निर्माता, चक्रवर्ती सम्राट देवानांप्रिय प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान के 2330वें जन्मोत्सव के अवसर पर काकूपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम ने ऐतिहासिक रूप ले लिया, जहां क्षेत्र भर से पहुंचे जनसमूह, युवाओं और गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति ने पूरे वातावरण को उत्साह, गर्व और ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष मौर्य ‘रुद्र’ (जिला पंचायत प्रतिनिधि) रहे, जबकि अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में ईश्वर शरण मौर्य (आई.एस.एस.) एवं अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, विशिष्ट अतिथि के रूप में बीरेंद्र मौर्य (प्रधान, हरैया) शामिल हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय रामप्रताप मौर्य (प्रधान, काकूपुर) ने की, वहीं मंच संचालन कमलेश मौर्य (मंडल अध्यक्ष, सम्राट अशोक क्लब लखनऊ) द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सम्राट अशोक महान के जीवन, उनके आदर्श शासन, धम्म नीति, अहिंसा, करुणा एवं समता के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ शासकों में से एक बताया और कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम की विशेषता रही युवा शक्ति की जबरदस्त भागीदारी, जिसमें आयोजक समिति के सदस्य — प्रांशु मौर्य, पुनीत मौर्य, मनोज मौर्य, राधेश्याम मौर्य, रामनरेश मौर्य, संदीप मौर्य, सुशील मौर्य, सुभाष मौर्य, गोविंद मौर्य, रंजीत मौर्य, निर्मल मौर्य, शुभम मौर्य, शिवांशु मौर्य, मोहित मौर्य, दीपक मौर्य एवं सूरज मौर्य सहित अन्य युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिनकी सक्रियता और समर्पण ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए सम्राट अशोक महान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्ट - शाक्य आशीष सिंह मौर्य (न्यूज़ रिपोर्टर)

20
2432 views

Comment