ब्रेकिंग न्यूज:राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे प्रतिनिधि, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
🩺 राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे प्रतिनिधि, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कन्नौज। आज जनपद कन्नौज के तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के अर्थोलॉजी (ऑर्थोपेडिक) विभाग में पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना गया। इस दौरान भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति, इलाज की गुणवत्ता तथा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।
मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सेवाओं पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। कुछ मरीजों ने डॉक्टरों एवं स्टाफ के सहयोग की सराहना की, वहीं कुछ ने व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता भी बताई। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता तथा वार्ड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि मरीजों को समय पर दवाइयां और उचित देखभाल मिलती रहे।
इस पहल से मरीजों में सकारात्मक संदेश गया और उन्हें यह भरोसा मिला कि उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
संवाददाता: अमित कुमार, AIMA Media Kannauj 📰