32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
जावर| जयपुर डिस्कॉम की ओर से वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बकायादार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की। एईएन मन्नालाल मीणा ने बताया कि दो दिनों में जावर, चंदीपुर एवं कामखेड़ा क्षेत्र में बकाया राशि जमा न करने पर तीन उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर उतारे गए। साथ ही बकायादार 32 घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर खोलकर कनेक्शन काटे गए। विद्युत चोरी करने वालों पर वीसीआर की कार्रवाई की।
Aima मीडिया झालावाड़