logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालरापाटन में दिन में जल रही स्ट्रीट लाइटें: हजारों यूनिट बिजली की बर्बादी, नगर पालिका लापरवाही

झालरापाटन नगर में इन दिनों स्ट्रीट लाइटों के संचालन में लापरवाही सामने आ रही है। नगर के विभिन्न वार्डों, मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटें दिन के समय भी जलती हुई देखी जा रही हैं। इससे हर रोज हजारों यूनिट बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है, जिससे नगर पालिका पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सुबह से दोपहर तक स्ट्रीट लाइटें लगातार जलती रहती हैं, जबकि इनका उपयोग केवल रात के समय रोशनी के लिए होना चाहिए। इस लापरवाही के कारण सरकारी बिजली और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।

कर्मचारी नियुक्त होने के बावजूद नहीं हो रहा सही संचालन

नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइटों को समय पर चालू और बंद करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इसके बावजूद कई स्थानों पर दिन के समय लाइटें जलती रहती हैं। इससे साफ है कि व्यवस्था की निगरानी और संचालन में ढिलाई बरती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से नियमित निरीक्षण नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है।
Aima मीडिया झालावाड़




3
640 views

Comment