logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“छोटे शहर से बड़ा कमाल – 100% रिजल्ट के साथ RSIT फिर नंबर 1”

RSIT School of Excellence ने करकेली में फिर लहराया सफलता का परचम

करकेली। एक बार फिर RSIT School of Excellence ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी गुणवत्ता और उत्कृष्ट शिक्षा का प्रमाण दिया है। कक्षा 5वीं एवं 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यालय ने शत-प्रतिशत (100%) रिजल्ट हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

विद्यालय पिछले कई वर्षों से बेहतर परिणाम और अनुशासन के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुका है। यहाँ बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर प्लेटफॉर्म भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो पा रहा है।

विद्यालय के डायरेक्टर ने बताया कि यदि किसी संस्था को टीमवर्क के साथ संचालित किया जाए, तो उसका सीधा सकारात्मक प्रभाव बच्चों के विकास पर पड़ता है। इसी सोच के साथ विद्यालय लगातार आगे बढ़ रहा है।

यहाँ कक्षा 3 से ही विद्यार्थियों को टेक्निकल एवं प्रैक्टिकल कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है, जिससे वे शुरुआती स्तर पर ही डिजिटल ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, प्ले क्लास (3 वर्ष आयु) के बच्चों में भी बेहतरीन प्रतिभा और तेजी से विकास देखने को मिल रहा है।

विद्यालय में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से खेल-खेल में बच्चों का स्किल डेवलपमेंट कराया जा रहा है, जिससे सीखना और भी प्रभावी एवं रोचक बन रहा है।

विद्यालय मल्टी-स्किल डेवलपमेंट के लिए पूरी तरह समर्पित है और बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

158
9876 views

Comment