हल्द्वानी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
📡ख़बर उत्तराखंड से..
हल्द्वानी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस और SOG की टीम ने बेलबाबा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी महिला को पकड़ा…जिसके पास से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के अनुसार सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की और महिला की तलाशी में भारी मात्रा में स्मैक मिली। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कनिका बताया…जो रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि वह बिलासपुर से स्मैक लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।
#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #badaun #budaun #ujhani #BreakingNews #Headlines #badaunnews #uttrakhand #haldwani बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews