logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गर्मी बढ़ते ही चौमहला में मटकों की मांग बढ़ी: दिव्यांग कुम्हार परिवार मिट्टी को दे रहा आकार, महिलाएं गेरू से बना रही सुंदर डिजाइन

गर्मी की शुरुआत के साथ ही चौमहला कस्बे में मिट्टी के मटकों के बाजार सज गए हैं। साप्ताहिक हाट में स्थानीय कुम्हार के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में मटके बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं।
बढ़ती गर्मी के बीच लोग अब पारंपरिक तरीकों की ओर लौट रहे हैं। फ्रिज, वाटर कूलर और आरओ के पानी की बजाय मिट्टी के मटकों का पानी पसंद किया जा रहा है। मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और इसे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
Aima मीडिया झालावाड़

3
412 views

Comment