खदान में काम करते दीवार ढही, दबने से मजदूर घायल
झालावाड़ | सदर थानाक्षेत्र के कनवाड़ा कनवाड़ी खनन क्षेत्र में गुरुवार सुबह कोटा स्टोन की खान में दीवार ढहने से एक मजदूर मलबे में दब गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे एसआरजी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार लखारिया सदर थाना झालावाड़ निवासी रामेश्वर(33) पुत्र बालचंद गुरुवार कनवाड़ा कनवाड़ी खनन क्षेत्र स्थित खान में मशीन से खुदाई कर रहा था। तभी खान की दीवार ढह गई और वह मलबे में दब गया। साथी मजदूरों ने उसको निकाला और एसआरजी अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Aima मीडिया झालावाड़