आईसीटीसी जौरा द्वारा क्षय दिवस पर जनसमूह को किया एचआईवी एड्स एवं टीवी के प्रति जागरूक
आईसीटीसी जौरा द्वारा विश्व क्षय दिवस पर जनसमूह को किया एचआईवी एड्स एवं टीवी के प्रति जागरूक
आईसीटीसी सिविल हॉस्पिटल जौरा द्वारा विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में आउटरीच गतिविधि के तहत ग्राम पंचायत मई की आंगनबाड़ी केंद्र पर एचआईवी एड्स एवं टीवी जन-जागरूकता हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग जौरा परियोजना क्रमांक एक की प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राजपूत विशेष रूप से मौजूद थीं। इनके अलावा काउंसलर आईसीटीसी श्री संदीप सेंगर, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के काउंसलर श्री पवन कुमार शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशि सोलंकी एवं ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राजपूत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से एचआईवी की जांच कराने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने टीवी रोग के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक करने की बात कही।
आईसीटीसी परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर द्वारा आईसीटीसी की कार्य प्रणाली से उन्हें अवगत कराया और एचआईवी एड्स के प्रति उन्हें जागरूक किया। उन्होंने एचआईवी संक्रमण होने के चार कारणों पर विस्तार से चर्चा की तथा एचआईवी संक्रमण होने की स्थिति में एआरटी द्वारा किए जाने वाले उपचार की जानकारी दी। श्री सेंगर ने विश्व क्षय दिवस से सिविल हॉस्पिटल जौरा द्वारा टीवी जन जागरूकता हेतु चलाये जाने वाले 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी एवं टीवी रोग के लक्षणों पर चर्चा करते हुए क्षय रोग के लक्षण के बारे में व्यक्तियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अपने खंखार परीक्षण हेतु नमूना भेजने की जानकारी दी। कार्यक्रम में आरकेएस कार्यक्रम के काउंसलर श्री पवन शर्मा द्वारा किशोर किशोरियों को बढ़ती उम्र में होने वाले बदलाव एवं शारीरिक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh