logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्यारंभ कार्यक्रम अंतर्गत आंगनबाड़ी पर बच्चों को वितरित किए प्रमाण पत्र

’’विद्यारंभ कार्यक्रम’’ अंतर्गत आंगनबाड़ी पर बच्चों को वितरित किए प्रमाण पत्र

ग्राम पंचायत मई में सम्पन्न हुआ विद्यारंभ कार्यक्रम

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ओपी पांडे के निर्देश पर जौरा परियोजना क्रमांक 1 व 2 के द्वारा विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाड़ी केंद्रो पर आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत मई की आंगनबाड़ी केंद्र व शहरी क्षेत्र की आंगनवाड़ी केन्द्र पर विशेष आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना अधिकारी श्रीमती रचना जैन, श्रीमती आरती राजपूत, परामर्शदाता आईसीटीसी सिविल हॉस्पिटल जौरा श्री संदीप सेंगर, पर्यवेक्षक ज्योति शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी एवं बच्चे व उनके माता-पिता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राजपूत ने कहा कि इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र के 5 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को औपचारिक स्कूली शिक्षा से जोड़़ना और उन्हें मानसिक रूप से स्कूल जाने के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती रचना जैन ने आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में माताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चा, बल्कि उसका पूरा परिवार स्कूल जाने की नई जिम्मेदारी के लिए उत्साहपूर्वक तैयार रहता है।
परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके खेल-कूद व स्वास्थ्य का ध्यान भी सभी को रखना है, जितना हो सके मोबाईल से बच्चों को दूर रखें। अभिभावक बच्चों की शिक्षा के लिए उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि बच्चे अच्छी तरह पढ़ाई कर सकें। जिस प्रकार घर की मजबूती उसकी नींव से होती है, उसी प्रकार बच्चों के भविष्य उनकी शिक्षा से होती है। शिक्षा के प्रति गंभीर रहें। कार्यक्रम में उन्हें विद्यारंभ प्रमाण पत्र, लंच बॉक्स स्टेशनरी आदि सामग्री किट के रूप में प्रदान की गई।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

18
1534 views

Comment