logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ पर वर्ष भर कार्यक्रमों में अधिकारी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें

वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ पर वर्षभर कार्यक्रमों में अधिकारी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें

“वंदे मातरम्” गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 07 नवम्बर 2025 से 07 नवम्बर 2026 तक पूरे देश में वर्षभर विविध कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्तरों—राष्ट्रीय, राज्य, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत—पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें नागरिकों की उत्साहपूर्ण एवं व्यापक सहभागिता प्राप्त हो रही है।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिले के समस्त अधिकारी एवं स्थानीय निकाय यह सुनिश्चित करें कि अपने-अपने स्तर पर “वंदे मातरम्” से संबंधित कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित आयोजन किया जाए। कार्यक्रमों के अंतर्गत सामूहिक “वंदे मातरम्” गायन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाए तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।
साथ ही, आयोजित समस्त कार्यक्रमों का विवरण अभियान की आधिकारिक वेबसाइट vandematram150.in पर नियमित रूप से अपलोड किया जाए। नागरिकों को पोर्टल के विभिन्न फीचर्स, जैसे Sing Along, Click Selfie एवं Rendition Upload के माध्यम से सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि यह अभियान जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचे।
सामूहिक गायन के अवसर पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए “वंदे मातरम्” के सभी छह अंतरों का पूर्ण रूप से गायन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक होगा।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

25
1586 views

Comment