बड़वानी में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: BRC 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
🚨 AIMA MEDIA | बड़वानी (मध्यप्रदेश)
लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बड़वानी जिले के निवाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (BRC) महेंद्र सिंह राठौर को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में सब इंजीनियर अश्विन डागर को भी आरोपी बनाया गया है।
👉 शिकायत प्राथमिक शिक्षक जितेंद्र सोनी द्वारा की गई थी।
👉 स्कूल में बालिका शौचालय के लिए ₹20,000 स्वीकृत हुए थे।
👉 शिक्षक ने खुद के खर्च से काम पूरा किया, फिर भी पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत मांगी गई।
लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान बनाकर राजपुर में एसबीआई एटीएम के पास कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया।
⚖️ आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 और बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
❗ सोचिए — जो सिस्टम बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए बना है, वही अगर भ्रष्टाचार में डूब जाए तो समाज किस दिशा में जाएगा?
यह समस्या किसी एक विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि लगभग सभी विभागों में फैल चुकी है।
“मुंह में राम, लेकिन भीतर रावण का वास” — यही आज की सच्चाई बनती जा रही है।
पूरे भारत की यही कहानी है। जिस शिक्षा विभाग को सबसे पवित्र माना जाता था, आज वह भी पूरी तरह निष्कलंक नहीं रहा। चपरासी से लेकर अधिकारी तक, कई स्तरों पर लोग इसमें लिप्त हैं।
जबकि शासन इतना प्रदान करता है कि एक सम्मानजनक जीवन आसानी से जिया जा सके, फिर भी कुछ लोग विलासिता के पीछे भाग रहे हैं।
सोचिए — अगर आप किसी के दर्द, आंसुओं या मजबूरी से कमाई करके अपने घर जाते हैं, तो क्या आपके परिवार में सच्ची शांति रह पाएगी?
किसी की बेटी की समस्या, किसी के बच्चे की परेशानी… उनके दर्द की कीमत पर कमाई गई संपत्ति कभी सुख नहीं दे सकती।
इस पर अंकुश तभी लगेगा जब हर व्यक्ति के भीतर का जमीर जागेगा।
आज हाल यह है कि छोटे से छोटे काम के लिए भी नियमों का जाल बिछाकर लोगों को परेशान किया जाता है।
समय आ गया है कि हम सब खुद से सवाल करें —
क्या हम सही रास्ते पर हैं?
📢 अगर आपसे भी कोई रिश्वत मांगे, तो चुप न रहें — लोकायुक्त में शिकायत करें।
#MadhyaPradesh #Barwani #umaria #EducationSystem #Corruption #Lokayukta #MPNews