logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरही चौक पर रामनवमी जुलूस को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू

वैकल्पिक मार्ग निर्धारित, ओवरब्रिज क्षेत्र में रहेगा आवागमन प्रतिबंधित

जयदीप कुमार सिन्हा

बरही । रामनवमी जुलूस एवं झांकी को लेकर बरही प्रशासन ने शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान जारी किया है। जुलूस के दौरान मुख्य चौक एवं प्रमुख मार्गों पर भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा तथा वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
जारी निर्देश के अनुसार, बिलौतीया मोड़ (धनबाद रोड) बाधित होने की स्थिति में धनबाद/कोलकाता से आने-जाने वाले वाहन बरही बायपास होते हुए ओवरब्रिज के पास एनएच-20 (पुराना एनएच-33) से बाएं उतरकर पेट्रोल कट मार्ग से दाएं लाईन होकर गंतव्य तक पहुंचेंगे। धनबाद/कोलकाता से रांची/हजारीबाग की ओर जाने वाले वाहन ओवरब्रिज के पास से उतरकर बाईं ओर से एनएच 20 (पुराना एनएच 33) से वाईं ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
इसी तरह, धनबाद रोड जाम रहने पर कोडरमा/पटना से धनबाद/कोलकाता की ओर जाने वाली वहां बाईपास होकर गुजरेगी । रांची/हजारीबाग से धनबाद/कोलकाता जाने वाले वाहनों को भी तिलैया रोड स्थित कोबरा कट से मुड़कर बाईपास होते हुए वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरने की सलाह दी गई है। छोटा वाहन, जो गया/दिल्ली की ओर जाएंगे, उन्हें ओवरब्रिज से दाहिने लेन में प्रवेश कर आगे बढ़ने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी नक्शे में स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है कि बरही चौक के ऊपर स्थित ओवरब्रिज के एक हिस्से में ‘रोड क्लोज’ रहेगा, जबकि पेट्रोल पंप कट, कोबरा कट और सर्विस रोड के जरिए वाहनों का संचालन किया जाएगा।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यातायात बाधित होने की स्थिति में ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें तथा जुलूस के दौरान भीड़भाड़ वाले मार्गों से बचते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

296
16605 views

Comment