*जाति बनी बेरोजगारी का कारण,नीची जाति को रोजगार नही, नौकरी से निकलने की धमकी * ।
लोकेशन बुढार ,जिला शहडोल मध्यप्रदेश अब्दुल कादिर की रिपोर्ट।
दिनांक 25/3/2026 को बहुजन गोंडवाना पार्टी के जिलाध्यक्ष शहडोल प्रवीण चौधरी एवं संगठन मंत्री इस्माइल अंसारी और पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने जीएम ऑफिस जाकर सोहागपुर महाप्रबंधक जी को ज्ञापन सौंप कर सफाई कर्मचारियों के साथ जातिगत गाली गलौज काम से निकाल देने की धमकी देने वाले ठेकेदार रवि तिवारी सुपरवाइजर अभिषेक तिवारी सेनेटरी ऑफिसर सोने लाल राय के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग रखी है और कर्मचारीयो का मूल्य वेतन भी पूरा नहीं दिया जाता है ठेकेदार द्वारा उनका अधिकार खाया जाता है अगर कर्मचारीयो को न्याय नहीं मिलता तो एक सप्ताह के बाद बहुजन गोंडवाना पार्टी आमरण अनशन भी करेगी।
मौजूदा पदाधिकारी, मीडिया प्रभारी शहडोल आकाश, विधानसभा प्रभारी आदित्य कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा वंशकार, सदस्य नीतू तांबे, सुनील सिंह, अश्विनी कुमार, बहुजन गोंडवाना के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे