logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेडलाइंस: ज्ञानपुर में गाधी नहर सड़क चौड़ीकरण का भूमि पूजन सम्पन्न समाचार: ज्ञानपुर क्षेत्र में गाधी नहर के किनारे प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का भ

हेडलाइंस:
ज्ञानपुर में गाधी नहर सड़क चौड़ीकरण का भूमि पूजन सम्पन्न
समाचार:
ज्ञानपुर क्षेत्र में गाधी नहर के किनारे प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन आज सम्पन्न हो गया। यह भूमि पूजन विपुल दुबे के द्वारा विधिवत कराया गया।
करीब 16.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क परियोजना से सिंहपुर समेत आसपास के गांवों को बड़ी राहत मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण तथा समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक विपुल दुबे ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से और समयबद्ध पूरा कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

34
705 views

Comment