logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस भीषण हादसे का शिकार — सिमरिया हनुमान मंदिर के पास ट्रक से टक्कर, बस पलटी

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | Junnardeo Express 🚨



छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया हनुमान मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सीएम के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस ट्रक से आमने-सामने टकरा गई, जिसके बाद बस पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

💥 हादसे में भारी जनहानि की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। अलग-अलग सूत्रों में मृतकों की संख्या 11 से लेकर 25 तक बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

🚑 30 से अधिक लोग घायल
हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं गंभीर घायलों को नागपुर और छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।

🚌 बस में सवार थे स्थानीय यात्री
बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री भंडारकुंड, करेर और ग्वारा क्षेत्र के निवासी थे, जो सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे थे।

⚠️ इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

📌 अपडेट जारी…
प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की आधिकारिक सूची जारी की जानी बाकी है।

🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति मिले

📲 हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — Junnardeo Express

443
19655 views

Comment