logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

करमडीह मोड़ पर भीषण भिड़ंत, दो ट्रक आमने-सामने टकराए..

आमस से पत्रकार दीपक कुमार की रिपोर्ट:-
आमस (गया) : गुरुवार को आमस थाना क्षेत्र के करमडीह मोड़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो ट्रक आमने-सामने जोरदार तरीके से भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से चूर हो गए। वहीं दूसरी गाड़ी रोड से नीचे जा गिरी !
हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही आमस थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेते हुए क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
पुलिस ऑफिसर प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत होता है। मामले की जांच जारी है।
👉 गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

529
7577 views

Comment