उज्जैन में सी एम मोहन यादव ने आर्याव्रत पत्रकार संघ के पदाधिकारीयों से की भेंट ।
बदनावर-धार :- Raju Gajbhiye (Sitaram) (Social Media Activist/Journalist)
पत्रकारों के अधिकार पर चर्चा के साथ जन्मदिन की दी बधाई ।
उज्जैन। आर्याव्रत पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके जन्मदिवस के अवसर पर सौजन्य भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से संगठन के आगामी कार्यों को लेकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की। मुलाकात में विशेष रूप से पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके हितों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संगठन की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने रुचि दिखाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री
राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी (नीति एवं शोध) प्रवीण चावला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।