logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैंकों के माध्यम से जनता और सरकार के धन की लूट खसूट निरंतर अबाध गति से जारी हमाम में सब नंगे

पंचकूला बृहस्पतिवार 26 मार्च 2026 हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा प्रस्तुति----अगर बाड़ ही खेत को खो जाए,, अगर डॉक्टर ही बीमार हो जाए,,,,, तो घर का भेदी लंका ढाह जाए।। चंडीगढ़ में एक बैंक घोटाले की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि पंचकूला में एक और नया बैंक घोटाला भयावह परिस्थिति लेकर सामने आया है। यह देश की लचर लाचार कानून व्यवस्था का दर्पण है। अगर इस देश में कानून सख्त होते,,, तो एक पाई भी इधर से उधर नहीं हो पाती। देश के लिए ऐसी लचर कानून व्यवस्था एक अनचाहे विनाश की ओर इशारा कर रही है। पब्लिक की सुनें तो चोर चोर मौसेरे भाई,,,, एक ही थैली के चट्टे बट्टे,,,, एक डाल-डाल दूसरा पात पात,,,,बाकी आप सब समझदार हैं। आज जजपा पंचकूला ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग और जजपा जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने पंचकूला एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे बैंक घोटालों के बारे में मीडिया प्रेस के कर्मियों से वार्तालाप की। सरकार एवं पुलिस से इस शर्मनाक लूट मामले में सख्त एवं निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध किया। एक बात तो बिल्कुल स्पष्ट है कि इतने बड़े घोटाले बिना किसी बड़ी हल्ला शेरी और जवाब देही और जिम्मेवारी के बिना असंभव है।। और यह शर्मनाक लूट का सूट वहां से सामने आ रही है जहां-जहां भाजपा सत्ता संभाल रही है आखिर यह जवाब दे ही और जिम्मेदारी कानूनी और नैतिक स्तर पर किसकी है आज के समय में यही सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए यक्ष प्रश्न है।।

0
47 views

Comment