राष्ट्रीय राजमार्ग 727A पर हाईमास्ट लैंप व साइड लाइट बने हैं शो-पीस, कभी नहीं जली लाइटें
बनकटा देवरिया। नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग 727ए ,सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर सोहनपुर में क्रॉसिंग पर हाईमास्ट लैंप और किनारों पर लगा पथ प्रकाश सिर्फ शोपीस बना हुआ है। मार्ग बनकर तैयार हो गया,चालू भी हो गया है लेकिन प्रकाश व्यवस्था के लिए पोल और लैंप में विद्युत सप्लाई अबतक नहीं हुई है, जिससे अंधेरा फैला रहता है। रात में क्रॉसिंग पर गाड़ियां अनियंत्रित हो जा रही हैं। अंधेरे के चलते दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है। कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।
प्रशासन को संज्ञान में लेकर पथ प्रकाश व हाईमास्ट लैंप में विद्युत कनेक्शन कराकर प्रकाश व्यवस्था करनी चाहिए ताकि राहगीरों व वाहनों को सुरक्षित यात्रा में मदद मिले।