logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महायज्ञ परमात्मा को अर्जी लगाने का महत्वपूर्ण माध्यम : डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री और सांसद एवं साहू परिवार ने हजारों यजमानों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में सहपरिवार अर्पित की पूर्ण आहुति
मुख्यमंत्री ने इस दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए सांसद बंटी विवेक साहू एवं श्री रामेश्वर धाम समिति को दी बधाई
छिन्दवाड़ा।
परमात्मा तक अपनी अर्जी पहुंचाने के अनेक धार्मिक मार्ग हैं, किन्तु महायज्ञ एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावी माध्यम है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिन्दवाड़ा स्थित श्री रामेश्वर धाम में आयोजित 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के समापन अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि हजारों यजमानों और लाखों श्रद्धालुओं ने इस भव्य एवं दिव्य महायज्ञ में सहभागी होकर अपनी श्रद्धा एवं आस्था के माध्यम से परमात्मा तक अपनी अर्जी अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर सहपरिवार पूर्ण आहुति अर्पित की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन के लिए श्री रामेश्वर धाम समिति एवं सांसद बंटी विवेक साहू तथा साहू परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए, जिससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण के साथ पर्यटन एवं रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस आयोजन में शामिल होने से कार्यक्रम और अधिक भव्य एवं दिव्य बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री जिलेवासियों के लिए करोड़ों की सौगात लेकर आए हैं तथा छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास के लिए निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सहपरिवार अर्पित की पूर्ण आहुति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य यज्ञकुण्ड में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सहपरिवार पूर्ण आहुति अर्पित की। उन्होंने मां भगवती का पूजन कर यज्ञशाला में लगभग एक घंटे तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।
इस दौरान संत विवेक जी महाराज, महंत मंगलदास त्यागी जी, आचार्य पं. अरूण शर्मा सहित अनेक संत-महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री रामेश्वर धाम मंदिर में टेका माथा
मुख्यमंत्री ने श्री रामेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रतिमा के भव्य स्वरूप की सराहना की।
सहपरिवार ग्रहण किया भंडारा
महायज्ञ के समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में मुख्यमंत्री एवं सांसद बंटी विवेक साहू ने सहपरिवार प्रसाद ग्रहण किया। हजारों श्रद्धालुओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ देर शाम तक भंडारे का वितरण किया गया।
परिक्रमा का बढ़ा महत्व
पूर्ण आहुति के उपरांत यज्ञशाला की परिक्रमा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। संत-महात्माओं के अनुसार, इस महायज्ञ के दिव्य मंत्रों और आहुतियों के कारण परिक्रमा से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु 27 मार्च को अंतिम दिन परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।
सांसद ने व्यक्त किया आभार
सांसद बंटी विवेक साहू ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु श्री रामेश्वर धाम समिति, समस्त यजमानों, सेवादारों, पुलिस एवं प्रशासन, संत-महात्माओं तथा क्षेत्रवासियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

4
48 views

Comment