logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का कार्य हो रहा है। शर्मा गुरुवार को जोधपुर के शिकारपुरा (लूणी) स्थित श्री राजाराम आंजणा आश्रम में आयोजित रामनवमी मेले तथा सिद्ध संत राजाराम महाराज के 144वें जन्मोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के भव्य मंदिर का निर्माण, वाराणसी से लेकर महाकाल महालोक कॉरिडोर सहित प्रमुख तीर्थस्थलों के आधारभूत ढांचे और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

रामनवमी की शुभकामनाएं दीं
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारत की आत्मा और सनातन के गौरव हैं और वे मर्यादा के प्रतीक, सत्य के संवाहक, धर्म के रक्षक और सेवा के सर्वाेच्च आदर्श हैं। श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि चरित्र, कर्तव्य और करुणा का स्थान पद एवं प्रतिष्ठा से सदैव ऊंचा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामनवमी का पावन पर्व और संत राजाराम महाराज का जन्मोत्सव एक ही दिन होना आध्यात्मिक परंपरा का अद्भुत संगम है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को संत राजाराम महाराज ने जन-जन तक पहुंचाने का महान कार्य किया। वे एक तपस्वी ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे।

ये भी पढ़ें
Weather Alert: 29 मार्च को एक साथ बदलेगा पूरे राजस्थान का मौसम, हर जिले में आंधी-बारिश का खतरा, येलो अलर्ट जारी

Rajasthan weather update, Rajasthan weather alert, March 29 weather Rajasthan, Rajasthan yellow alert, Rajasthan rain forecast, Rajasthan storm warning, thunderstorm Rajasthan, Rajasthan IMD alert, Rajasthan wind speed alert, Rajasthan weather news today, Jaipur weather update, Jodhpur weather alert, Bikaner weather forecast, Rajasthan rain news, Rajasthan weather March 2026, Rajasthan climate update, North India weather alert, India weather forecast, dust storm Rajasthan, heavy wind alert Rajasthan
जयपुर
गौ संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार बाल विवाह उन्मूलन

0
100 views

Comment