logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुखद खबर - कैथल के करोड़ा गांव के 27 साल के सुनील की अमेरिका में मौत - 40 लाख लगाकर 2023 डोंकी के रास्ते गया था

दुखद खबर - कैथल के करोड़ा गांव के 27 साल के सुनील की अमेरिका में मौत - 40 लाख लगाकर 2023 डोंकी के रास्ते गया था अमेरिका

कैथल के करोड़ा के 27 साल के सुनील की अमेरिका के कैलिफोर्निया में मौत हो गई , सुनील वहां ड्राइविंग का काम करता था
सुनील 2023 के मई में 40 लाख रुपए खर्च कर डंकी के रास्ते अमेरिका गया था। परिवार ने डेढ़ एकड़ जमीन बेची थी। मौत से 10 मिनट पहले 19 मार्च रात को सुनील ने मां से फोन पर बात की थी। बात करते-करते उसने कहा था कि अब ज्यादा रात हो गई है, मैं थका हुआ हूं, सो जाता हूं। वह कॉल कट कर सो गया।

इसके बाद जब उसके रूममेट आए तो वह बेड से नीचे पड़ा हुआ था। उसको नजदीक के अस्पताल में लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

0
46 views

Comment