logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद रेल मंडल ने शुरू की कंटेनर से चीनी ढुलाई सेवा,80 कंटेनरों की पहली ट्रेन कोलकाता रवाना।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल ने माल ढुलाई को नई दिशा देते हुए चीनी परिवहन के लिए कंटेनर-आधारित ट्रेन सेवा की शुरुआत की है। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, 25 मार्च 2026 को मुरादाबाद से कोलकाता के शालीमार टर्मिनल के लिए चीनी से लदी पहली कंटेनर ट्रेन को रवाना किया गया।
पहली बार 80 घरेलू कंटेनरों का उपयोग करके 2,160 टन चीनी का लदान किया गया। यह मालगाड़ी मुरादाबाद से पश्चिम बंगाल के शालीमार (कोलकाता) के लिए रवाना की गई है। इस सेवा में अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड (स्योहारा), त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड और प्रकाश भालोटिया एंड ब्रदर्स ने संयुक्त रूप से सहयोग किया। कंटेनर आधारित ट्रेन चलाने का उद्देश्य पारंपरिक BCN वैगनों से हटकर कंटेनर के माध्यम से परिवहन को बढ़ावा देना, जिससे चीनी उद्योग के व्यापारियों को अधिक दक्षता और सुविधा मिल सके। यह सेवा कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो प्रथम और अंतिम मील तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है।

10
37 views

Comment