logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*श्री निषाद जयंती पर लेखन सामग्री पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे , हुए प्रोत्साहित*


जबलपुर। निषाद ऋषि पंचमी महोत्सव प्रभु गुहाराज निषाद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय निषाद संघ (NAF) एवं निषाद समाज ट्रस्ट द्वारा श्री निषाद राज मंदिर ग्वारीघाट जबलपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज की एकता एवं सांस्कृतिक गौरव और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंच दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलन एवं निषाद संस्कृति के श्वेत धनुर्र ध्वज फहराकर हुई। इसके पश्चात हवन पूजन, शोभायात्रा, अतिथि स्वागत, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं मां नर्मदा सुफलम नीर नमन किया गया। आयोजन स्थल पर विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि स्वागत, नाविक संघ की शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन स्वरूप लेखन सामग्री वितरण किया गया। संध्या में दीपदान एवं श्री निषादराज, मां नर्मदा महा आरती संपन्न हुई।
सभा को संबोधित करते हुए श्री आर. आर. नाविक, निषाद राजेन्द्र सिंह केवट, श्रीमती नीलम केवट, जी आर सिंह आदि ने समाज की एकता एवं शिक्षा पर बल दिया। जागृत श्रद्धालु एवं समाजसेवियों ने प्रातः अपने निज निवास पर श्वेत ध्वजारोहण, नीर मंगल कलश, पंच दिव्य ज्योति जला घर से भी उत्सव शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आर आर नाविक, राजेंद्र सिंह केवट,किशनलाल मल्लाह, श्रीमती नीलम केवट, अशोक सौंधीया, नत्थूलाल सौंधीया ,राजेश सौंधिया, राम प्रसाद मल्लाह, रामगोपाल केवट, एडवोकेट सोने लाल बर्मन, अरविन्द केवट,श्यामा प्रसाद यादव, धर्मेंद्र रैकवार,श्रीमती ममता सिंह केवट, अरविंद निषाद,कन्हैया केवट,निर्मला रैकवार, सीता रायकवार, सुमन कश्यप, केवट नीलम शर्मा, अज्जू केवट, विजय आनंद केवट,विनोद यादव, संतोष केवट, राहुल सोंधीया, नम्रता रैकवार,सरला केवट, जी आर सिंह, बी एल कोरी,मयंक माझी, विष्णु बर्मन, शशांक केवट,गिरजाशंकर केवट, बद्री बर्मन, राकेश केवट, कमलेश सोंधीया सहित अनेक गणमान्यजन सहित बच्चे उपस्थित रहे।
समापन पर श्री रामगोपाल केवट ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। जय निषाद , जय भारत की गूंज के साथ निषाद ऋषि पंचमी मेला महोत्सव संपन्न हुआ।

6
69 views

Comment