मंडावर पुलिस का सराहनीय कार्य, SHO के नेतृत्व में 24 लाख की ठगी का खुलासा
बिजनौर।
मंडावर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी (SHO) के कुशल नेतृत्व में की गई, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।
अभियुक्त हेमेन्द्रपाल पुत्र कन्हैया सिंह निवासी गोपालपुर ने एक युवक से सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 24,27,500 रुपये ठग लिए। ठगी को असली दिखाने के लिए आरोपी ने फर्जी जॉइनिंग लेटर और आईडी कार्ड भी दे दिए।
जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर मंडावर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
जनहित में अपील:
सरकारी नौकरी के नाम पर किसी को पैसे न दें। ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
—
सुनील कुमार राजपूत
🚩 उद्यमी मित्र भारत
🚩 स्टील जूना निर्माता
🚩 स्वयं सेवक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
🚩 सिविल डिफेंस
🚩 आजीवन सदस्य, मानव अधिकार मिशन
🚩 सदस्य, रामकृष्ण आश्रम संस्था गाजियाबाद
🚩 सदस्य, विद्या सागर प्रतिभा विकास केंद्र ट्रस्ट
🚩 एक्जीक्यूटिव सदस्य, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन