🚩 पड़री में उमड़ा आस्था का सैलाब: भव्य श्रीराम शोभायात्रा ने रचा इतिहास 🚩
मिर्जापुर (पड़री)। पावन पर्व रामनवमी के अवसर पड़री क्षेत्र श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के अद्वितीय रंग में रंग गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में निकली श्रीराम शोभायात्रा ने पूरे इलाके को राममय बना दिया और जन-जन के हृदय में आस्था की अलख जगा दी।
सायं 3:00 बजे रामलीला मैदान, पड़री से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा भव्यता और अनुशासन का अनुपम उदाहरण बनी। सजे-धजे रथों पर विराजमान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं पवनपुत्र हनुमान की मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
शोभायात्रा के दौरान सतीश सिंह उर्फ (भीम सिंह) ने नारा लगाया “हिन्दू हिन्दू भाई भाई, जाति-पाति की करो विदाई”, “भारत माता हम सबकी माई”, “देश का बल बजरंग दल”, “गर्व से कहो हम हिन्दू हैं”, “जय श्रीराम” और “वन्दे मातरम्” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला, जहां हर वर्ग और हर आयु के लोग इस आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष महेश चंद त्रिपाठी, प्रखंड मंत्री दिनेश कुमार शुक्ला, सत्संग प्रमुख उदय शर्मा, समर्थ प्रमुख रविकांत त्रिपाठी, प्रखंड उपाध्यक्ष बृजमोहन दुबे, अरुण कुमार दुबे, रविंद्र अग्रहरि, बजरंग दल संयोजक दीपेश मिश्रा, सहमंत्री शिवम सिंह, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख संतोष दुबे जी एवं सत्संग प्रमुख गणेश जी अभय त्रिपाठी प्रिंस सिंह अमित ओझा मोनू दुबे आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के चलते शोभायात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रही। हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने एक स्वर में “जय श्रीराम” का उद्घोष कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय गौरव का भी सशक्त संदेश देकर गया—कि श्रीराम के आदर्श आज भी समाज को जोड़ने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
🚩 जय श्री राम 🚩