नव युवक ग्राम विकास समिति के प्रयास से पकरैला नहर की सड़क का निर्माण कार्य शुरू,ग्रामीणों ने की प्रशंसा
(मसीहुद्दीन चौधरी)
इटवा, सिद्धार्थनगर। नवयुवक ग्राम विकास समिति के द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार ग्राम सुहिया के तरफ से नहर की पटरी होते हुए पकरैला तक अधूरा सड़क प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संज्ञान में लिया। जिसके क्रम में यह अधूरा सड़क इंटरलॉकिंग पास हुआ।जो अनूप पांडेय जी के देखरेख में इंटरलॉकिंग बनना चालू हो गया है ।इस इंटरलाकिंग के बनने से जहां यह नहर की पटरी की अधूरी सड़क पूरी हो जाएगी ।वही क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग, सलवनजोत, पकरैला, सुहिया आदि गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा ।जिससे दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। नव युवक ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष डा.जंगबहादुर चौधरी ,समिति के संरक्षक/समाजसेवी राम वृक्ष गुप्ता,गुड्डू यादव,सुरेश यादव, सुमित विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा,अंग्रेज विश्वकर्मा आदि ने खुशी का इजहार किया। लोगो ने कहा कि या सड़क बनने से कई गांव के लोगों का राह आसान होगा। ग्रामीणों में विजई चौधरी,बजरंगी गुप्ता, मनोज यादव,अमित विश्वकर्मा, दीप नारायन चौधरी,मुनीराम चौधरी, गौरी विश्वकर्मा आदि ने नव युवक ग्राम विकास समिति के इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की है ।