logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिपोर्टर आशीष कुमार, मायागंज अस्पताल में हुई नवजात की मौत, डॉक्टर ने पिता को भेजा बेड देखने, 5 मिनट में नवजात की मौत, परिजनों ने किया भारी हंगामा,।

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में लापरवाही से नवजात की मौत का मामला सामने आया है। मुंगेर के विनीत कुमार के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विनीत का आरोप है कि हिचकी की शिकायत पर बच्चे को यहाँ लाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें खुद बेड देखने आईसीयू भेज दिया। वह महज 5 मिनट में लौटे, तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी।
परिजनों ने कर्मियों पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल अस्पताल अधीक्षक से संपर्क नहीं हो पाया है और परिसर में तनाव है।

41
1794 views

Comment