logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्थगन आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी, पीड़ित परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार


मिल्कीपुर (अयोध्या):
तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर के ग्राम कुचेरा निवासी सुशील पटवा ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनकी भूमि पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विपक्षियों द्वारा जबरन अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
प्रार्थी के अनुसार, गाटा संख्या 1466, रकबा 0.1710 हेक्टेयर की भूमि पर देशराज कौशल पुत्र रामकृपाल व गिरजावती पत्नी देशराज द्वारा दबंगई के बल पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन, अयोध्या द्वारा दिनांक 7 मार्च 2026 को स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) पारित किया जा चुका है, लेकिन आरोप है कि विपक्षी न्यायालय के आदेश को नजरअंदाज करते हुए चोरी-छिपे निर्माण जारी रखे हुए हैं।
पीड़ित ने बताया कि निर्माण स्थल के पीछे की ओर जबरन लिंटर डाला जा चुका है और शटरिंग का कार्य भी कर लिया गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रार्थी और उसका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है।
सुशील पटवा ने आशंका जताई है कि विपक्षी किसी भी समय उनके परिवार के साथ गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही, अवैध निर्माण पूरा हो जाने पर न्यायालयीन प्रक्रिया का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।
बताया गया कि इस संबंध में 17 मार्च 2026 को क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह को भी लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल पुलिस बल भेजकर अवैध निर्माण रुकवाया जाए तथा उसके और उसके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

35
2577 views

Comment