logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिल्सी में सम्राट अशोक जयंती धूमधाम से मनाई गई, जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बिल्सी। नगर में सम्राट अशोक जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अंबियापुर चौराहा स्थित सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ ओमप्रकाश सागर, दीपक चौहान, आदित्य महेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, रेखा देवी भारती, तेजस्वी सागर, शेखर सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेत्री ममता शाक्य के नेतृत्व में बांस बरौलिया से बिल्सी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सम्राट अशोक के विचारों का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान रामेश्वर शाक्य, गोपाल बघेल, डॉ. अरविंद शाक्य, मुकेश चंद्र मौर्य और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने भी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। उनके साथ पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और आर. के. शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि सम्राट अशोक महान ने शांति, अखंडता और धर्म के मार्ग पर चलकर विश्व को नई दिशा दी। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में सर्वेश यादव, अखिलेश यादव, डॉ. बीपी मौर्य, चेतन यादव, देवेंद्र गौतम, रईस अहमद, शाहनवाज अल्वी, शांतानंद शाक्य, जयवीर सिंह, राजाराम मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

17
594 views

Comment