रामनवमी पर बांदीकुई में भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर
रामनवमी के अवसर पर बांदीकुई शहर में गुरुवार को भक्ति और उत्साह के माहौल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बालाजी मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विधायक भागचंद टांकड़ा ध्वज लेकर सबसे आगे रहे, जबकि बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश लेकर शामिल हुईं। भजन, ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर रामराम हो गया। इस अवसर पर डॉक्टर सोहनलाल , बंटू भाई सोनी, सुरेश आशीवाल , एडवोकेट श्याम सुंदर अग्रवाल आदि मौजूद थे।