ऐतिहासिक वांझ गांव में दुर्गा अष्टमी की भव्य मनाई गई, रामजी मंदिर में हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन
ऐतिहासिक वांझ गांव में दुर्गा अष्टमी की भव्य मनाई गई, रामजी मंदिर में हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन
वांझ, दिनांक 26 मार्च 2026:
ऐतिहासिक वांझ गांव में आज दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर गांव के रामजी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक लाभ प्राप्त किया।
इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरे गांव में भक्ति और आस्था का माहौल बन गया। दोपहर में प्रभु श्री राम की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह दिन हिंदू धर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। वांझ गांव में इस पर्व को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाकर धार्मिक एकता और संस्कृति का संदेश दिया गया।