देवरिया जनपद के नोनापार निवासी वैष्णवी राज तिवारी ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
लखनऊ - देवरिया जनपद के नोनापार निवासी वैष्णवी राज तिवारी ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वैष्णवी राज तिवारी , जो कि कक्षा 6 की छात्रा हैं, ने फाइनल टर्म परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। वह लखनऊ के जानकीपुरम एक्सटेंशन स्थित सेंट्रल एकेडमी की छात्रा हैं।
इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों, शिक्षकों तथा लिरिक्स एकेडमी के एमडी और स्पोर्ट्स (स्विमिंग) शिक्षकों ने वैष्णवी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जब वैष्णवी से उनके सपने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर एक स्पेस साइंटिस्ट बनना चाहती हैं और देश के लिए काम कर राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहती हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि वैष्णवी के पिता श्री राज तिवारी एक सीनियर लीगल एडवाइजर होने के साथ-साथ पूर्व वायुसेना से जुड़े रहे हैं तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रह चुके हैं। वहीं उनके दादा भी पूर्व सेना के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं।
विद्यालय की प्राचार्या ने भी वैष्णवी को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वैष्णवी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और ज़िले में गर्व और खुशी का माहौल है।