मिसरोद थाना क्षेत्र में नागरिकों से जन संवाद, असामाजिक तत्वों पर होगी कार्यवाही
CP श्री संजय कुमार द्वारा जाट खेड़ी थाना #मिसरोद क्षेत्र में नागरिकों से #जनसंवाद किया गया उनके द्वारा निम्न बातें बताई:
🔹 कॉलोनी में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा,शराब का सेवन व हुड़दंग की समस्या ।
🔹 नागरिकों ने क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाए जाने का सुझाव दिया।
🔹 नागरिकों ने नियमित जनसंवाद किए जाने का सुझाव दिया।
🔹 कॉलोनी की गलियों में असमाजिक तत्व तेज गति से बाइक चलाते हैं, जिससे आमजन को दुर्घटना की संभावना रहती है।
🔹 CP द्वारा नागरिकों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया।
उपरोक्त शिकायतों/सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए,साथ ही ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई गई व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
सीपी द्वारा मादक पदार्थ,अवैध हथियारों से संबंधित जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई,ऐसी जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।