logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलासी प्रखंड के कालियागंज बाजार में गुरुवार को रामनवमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

अररिया (बिहार )पलासी प्रखंड के कालियागंज बाजार में गुरुवार को रामनवमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य झांकी और शोभायात्रा (जुलूस) निकाली गई, जिसमें रंग-बिरंगी और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे बाजार क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस आयोजन का नेतृत्व अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव ने किया। उनके साथपंकज मंडल उर्फ़ लड्डू मुखिया ,राहुल, नीतेश विश्वास, नीरज, सतीश, बबलू, कपिल, नीरज साह, संजय, शोभा चेयरमैन, सतनारायण विश्वास, हुलास जैन, दिनेश समिति, कृत्यानंद विश्वास, पप्पू साह, सहेंद्र, अमर सिंह (जिला परिषद), अमित साह, सन्नी साह, ओम प्रकाश साह, समद अली मुखिया, संतोष गुप्ता और नीरज विश्वास सहित सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।शोभायात्रा को सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार और बीडीओ आदित्या प्रकाश स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन की भव्यता और अनुशासन की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की।

4
213 views

Comment