27 साल पुराने शीतला माता व हनुमान जी मंदिर पर आज तक नहीं बना रास्ता,
आखिर ₹ 246000 कहाँ गया ?
रास्ते का पता नहीं, कागज पर बना रास्ता,
रास्ते का रुपया पूर्व प्रधान व सेक्रेटरी मिलकर डकार गए, वर्तमान प्रधान का कहना है कि रुपया है ही नहीं कहां से रास्ते का निर्माण हो, दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, हर साल जुलाई माह में रामनवमी के दिन मेले के भीड़ को देखकर भी शासन प्रशासन सज्ञान नहीं ले रहे हैं, जांच अधिकारी आते हैं मनमाना रिपोर्ट लगाकर चले जाते हैं,
अतः आप सभी जनता जनार्दन शासन प्रशासन से मेरा आग्रह है शीतला माता मंदिर पर रास्ता बनवाने वह हैंडपंप लगवाने में मेरी मदद करें, आप सब की अति कृपा होगी