logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरकट्ठा/गोरहर: जुलूस में पथराव करने के साजिश करता गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा गोरहर थाना अंतर्गत ग्राम तुईयो में मंगल जुलूस के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस पर पथराव कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के मुख्य साजिश करता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी एसपी अंजनी अंजन ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य साजिश करता बरकट्ठा के ग्राम तुईयो निवासी उतीम महतो पिता कन्हाई महतो और राजेश कुमार पिता केदार महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी ने बताया कि 24 मार्च को रामनवमी के मंगल के अवसर पर बरकट्ठा गोरहर थानान्तर्गत ग्राम तुईयो से बिना लाइसेंस के एक जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में शामिल लोगों ने निर्धारित मार्ग हटकर ग्राम लेवडा- जमुआ में जाने का प्रयास किया। ड्यूटी में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी अंचलाधिकारी बरकट्ठा एवं थाना प्रभारी ने लोगों को उक्त रूट से नहीं जाने के लिए समझाया- बुझाया परंतु जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस प्रशासन के ऊपर पथराव कर दिया। जिससे कई पुलिस जवान पत्थर लगने से घायल हो गए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीण भीड़ को खदेड़ा और एक बड़ी घटना को होने से रोक दिया। इस संबंध में घटना का वीडियो और तस्वीरें प्राप्त कर उपद्रवियों की पहचान की गई। इसमें कुल 41 नामजद एवं 240 अज्ञात विरूद्ध गोरहर थाना में मामला दर्ज किया गया है।पहचान के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठन किया गया। छापेमारी टीम ने घटना के मुख्य साजिश करता को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

0
13 views

Comment