logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैरिया पश्चिम टोला में पंचमुखी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा हेतु मंडप पूजन संपन्न

बैरिया पश्चिम टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में नव निर्मित मंदिर में श्री पंचमुखी हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत आज यजमानों सहित विधि-विधान से मंडप पूजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं आचार्यों के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजन समिति के अनुसार श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन 25 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। 2 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर यजमान के रूप में श्री मारकंडेय सिंह, श्री दयाशंकर सिंह, श्री धीरज सिंह, श्री बरमेश्वर सिंह, श्री रितेश सिंह, श्री अभय सिंह एवं श्री अजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक श्री राणा प्रताप सिंह एवं समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से संपन्न हो रहा है।

13
988 views

Comment