logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीड के छोटे गांव से बड़ी कामयाबी, तीन सगे भाइयों ने रचा इतिहास

बीड: सूत्र
महाराष्ट्र के बीड जिले के हिंगणी हवेली गांव से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां के तीन सगे भाइयों—इमरान पठाण, रियाज पठाण और अखिल पठाण—ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक साथ महाराष्ट्र पुलिस में जगह बनाई है।
साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले इन तीनों भाइयों ने जिद, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया। एक ही घर के तीन बेटों का एक साथ पुलिस दल में चयन होना न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व की बात बन गया है।
गांव में खुशी का माहौल है और हर कोई इन भाइयों की सफलता की सराहना कर रहा है। यह कहानी उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं।
आगे की पुलिस सेवा के लिए तीनों भाइयों को बधाई

55
2170 views

Comment