logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिकन्दरा में मेधावियों का जलवा, 97.50% के साथ दिलीप सैनी ने रचा कीर्तिमान

खबर: दौसा सिकन्दरा

सरस्वती आर्य आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सिकन्दरा कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 90% से 97.50% तक अंक प्राप्त कर विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर दिलीप कुमार सैनी (97.50%) ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके साथ ही अकस्मा सैनी (94.50%), भानु सैनी (94.17%), सोनिया सैनी (93.83%), धीरज सैनी (93%) व देशराज बेरवा (90.17%) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी मेधावियों का माला, साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। कक्षा 8 के 16 विद्यार्थियों द्वारा ओवरऑल ‘ए’ ग्रेड प्राप्त करने पर भी उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

1
0 views

Comment