logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बांदीकुई में पशु चिकित्सा सेवाओं को मिली मजबूती, दो अस्पतालों का हुआ क्रमोन्नयन

राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत बांदीकुई क्षेत्र में पशुपालन ढांचे को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय बांदीकुई को बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय (VPC) तथा द्वारापुरा पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक भागचंद सैनी का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इससे पशुपालकों को आधुनिक उपचार, जांच, टीकाकरण व रोग नियंत्रण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

4
499 views

Comment