युद्ध के कारण देश में गैस और पेट्रोल की भारी कमी
ईरान-इजराइल युद्ध का असर भारत में बड़े पैमाने पर दिखने लगा है। घरेलू पेट्रोल सिलेंडरों की भारी कमी है और ग्राहकों को सिलेंडर पच्चीस दिन बाद मिल रहे हैं। कई जगहों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हैं। लोग दिनभर कतारों में खड़े होकर खुद सिलेंडर ले रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर भी यही हाल है। हर नागरिक युद्ध के खत्म होने और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहा है।