दलित युवक को दो दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर बेल्टों, लाठियों तथा डंडों से बेरहमी से पीटा
हमीरपुर में मानवता शर्मसार दलित युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, शरीर पर पड़े जुल्म के निशान* *हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के खड़ाखर गांव से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है।* *यहाँ एक दलित युवक को दो दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उसे बेल्टों, लाठियों तथा डंडों से बेरहमी से पीटा गया।* *युवक की पीठ और शरीर पर पड़े गहरे नीले निशान इस बर्बरता की गवाही दे रहे हैं।* *पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने युवक को जान से मारने की भी धमकी दी।* *इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।*