logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बखरी/बेगूसराय:-रामनवमी के मद्देनजर बखरी में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

बखरी/बेगूसराय:-रामनवमी के मद्देनजर बखरी में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

बखरी में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
इसी क्रम में एसडीपीओ बखरी कुंदन कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
इस दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजार, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया।
पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
मौके पर बखरी थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।
उनकी पहचान एक यशस्वी, सौम्य स्वभाव और पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग के लिए की जाती है।
स्थानीय लोगों ने भी उनके व्यवहार और कार्यशैली की सराहना की।
फ्लैग मार्च में अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ कदमताल करता नजर आया।
अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
रामनवमी के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी।
प्रशासन ने सभी पूजा समितियों से सहयोग की अपील की है।
फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला।
लोगों ने पुलिस के इस पहल का स्वागत किया।
अधिकारियों ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना सबकी जिम्मेदारी है।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।
रामनवमी को लेकर बखरी में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ कर दी गई है।

1
0 views

Comment