भक्ति के रंग में रंगा शाहपुर पटोरी: राम नवमी की भव्य तैयारी और राजकीय मेले का उत्साह ।
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर):-इन दिनों शाहपुर पटोरी नगर परिषद और इसके आसपास के इलाकों में एक अलग ही आध्यात्मिक चमक दिखाई दे रही है। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में सराबोर है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव यानी श्री राम नवमी को लेकर यहाँ तैयारियां अपने चरम पर हैं।
हर साल की तरह इस वर्ष भी 29 मार्च 2026 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
स्थान:-महावीर मंदिर, सोमारी हाट, पटोरी।
इसका मुख्य आकर्षण इस यात्रा में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन और लहराते हुए भगवा ध्वज मुख्य आकर्षण होंगे।
हिंदू पुत्र संगठन के युवा कार्यकर्ता इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। उनके उत्साह ने पूरे नगर में एक नई ऊर्जा भर दी है।
शोभा यात्रा से पूर्व भी भक्ति का सिलसिला जारी रहेगा:
27 मार्च (शुक्रवार):-विधि-विधान से पूजा-हवन और महाप्रसाद का वितरण।
28 मार्च (शनिवार):-सामूहिक सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन।
पटोरी के निकटवर्ती पंचायतों में लगने वाले शिवरा और दरबा मेले को लेकर भी काफी चहल-पहल है। गौरतलब है कि इन मेलों को अब "राजकीय मेले" का दर्जा प्राप्त हो चुका है, जिससे इनका महत्व और भी बढ़ गया है।
इस मेले की विशिष्टता यह है कि यहाँ केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के राज्यों और देशों से भी श्रद्धालु पहुँचते हैं:
पड़ोसी राज्य: झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से भारी संख्या में लोग आते हैं।
पड़ोसी देश: नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
इतनी भारी भीड़ और अतिथियों के आगमन को देखते हुए पटोरी नगर परिषद के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
"शाहपुर पटोरी की यह धरती इन दिनों श्रद्धा, समर्पण और शौर्य की त्रिवेणी बनी हुई है। यहाँ की सांस्कृतिक विरासत और लोगों का आपसी सहयोग इस आयोजन को हर साल और भी भव्य बनाता है।"
मनीष सिंह
शाहपुर पटोरी
@ManishSingh_PT