logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर में सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


कानपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार SaveLIFE Foundation द्वारा बुधवार को मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर, विकास नगर, कानपुर नगर में सड़क सुरक्षा मित्र स्वयंसेवकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिवओम सिंह एवं एआरटीओ प्रथम विन्यांचल कुमार गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा गान के साथ किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को क्रिटिकल कॉरिडोर की अवधारणा से अवगत कराया गया और बताया गया कि विश्व स्तर पर सड़क दुर्घटनाएं मृत्यु का आठवां प्रमुख कारण हैं।

विशेष रूप से कानपुर नगर और उन्नाव को जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित करने के प्रयासों के तहत दोनों जनपदों के संवेदनशील मार्गों (क्रिटिकल कॉरिडोर) की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण “कब, कहाँ, कौन, क्यों और कैसे” के आधार पर समझाया गया।

सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण
प्रशिक्षण में दुर्घटनाओं के छह मुख्य कारणों पर प्रकाश डाला गया: शारीरिक व मानसिक थकान एवं तनाव लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना खराब सड़कें एवं प्रतिकूल मौसम नशे की हालत में वाहन चलाना ओवरस्पीडिंग गलत पार्किंग या असावधानी से वाहन मोड़ना
कार्यक्रम का समापन “नो मोर एक्सीडेंट, नो मोर डेथ” के संकल्प के साथ सड़क सुरक्षा शपथ एवं राष्ट्रगान द्वारा किया गया। इस अवसर पर कानपुर नगर एवं उन्नाव से लगभग 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उदयभान (निरीक्षक, होमगार्ड, उन्नाव), परिवहन विभाग के कर्मचारीगण एवं अन्य आवेदक भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: किशोर मोहन गुप्ता, कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)

1
269 views

Comment