logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुस्लिम शादी में नवरात्र पर शाकाहारी भोज — विधायक फहीम इरफान की भतीजी के विवाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

बिलारी, मुरादाबाद 26/03/26

बिलारी में क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की भतीजी सलवा (पुत्री वसीम इरफान) का विवाह समारोह चर्चा का विषय बना रहा। शाहाबाद रोड स्थित रॉयल बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सभी धर्मों के हजारों लोगों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।
समारोह की मुख्य विशेषता यह रही कि नवरात्रि के सम्मान में पूरे कार्यक्रम में केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा गया। मुस्लिम समाज की पारंपरिक शादियों में मांसाहारी भोजन को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में, क्षेत्र में पहली बार किसी बड़े मुस्लिम वैवाहिक कार्यक्रम में पूरी तरह शाकाहारी भोजन परोसना गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द का एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। लोगों ने विधायक फहीम इरफान की इस पहल की आम तौर पर सराहना की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भास्कर प्रतिनिधि से बातचीत में आमजन से लेकर विशिष्ट मेहमानों तक, सभी ने इस अनोखी पहल को धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का उदाहरण बताया। विपक्षियों ने इसे राजनीतिक स्टंट करार देने का प्रयास भी किया।

यह वैवाहिक समारोह न केवल अपने भव्य आयोजन के लिए, बल्कि आपसी सम्मान और एकता के अनूठे संदेश के कारण भी लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

11
445 views

Comment